केंद्र सरकार के द्वारा फरवरी 2024 में पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महंगे बिजली बिलों से परेशान परिवारों के लिए सोलर पैनल लगवाने हेतु जागरूक किया जाता है तथा सरकारी सब्सिडी के आधार पर सोलर पैनल स्थापित किए जाते हैं।
इस योजना के अंतर्गत मुख्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में सोलर पैनल लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जो भी व्यक्ति सरकारी सब्सिडी के आधार पर सोलर पैनल स्थापित करवाना चाहते हैं वे इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
Quick Answer: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर हर महीने 300 यूनिट तक बिजली फ्री मिलती है। सरकार 3 किलोवाट तक के पैनल पर ₹78,000 तक की सब्सिडी देती है। आवेदन आधिकारिक पोर्टल पर निशुल्क होता है और पूरी प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप्स से समझ सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2026
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करवा लेने के बाद आपके लिए हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल ही फ्री में प्रदान करवाई जाएगी। बताते चले कि इस सरकारी योजना के अंतर्गत सीमित लक्ष्य को तय किया गया है जिसकी पूरी डिटेल आज हम इस आर्टिकल में आपके लिए उपलब्ध करवाने वाले हैं जिसे अंत तक जरूर पढ़ें।
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026 Overview
| योजना का नाम | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना |
| शुरुआत | फरवरी 2024 |
| किसके द्वारा शुरू | केंद्र सरकार |
| फ्री बिजली | हर महीने 300 यूनिट तक |
| अधिकतम सोलर क्षमता | 3 किलोवाट |
| अधिकतम सब्सिडी | ₹78,000 तक |
| बिल में कमी | 90% तक |
| लोन ब्याज दर | 7% से 9% वार्षिक |
| आवेदन शुल्क | ₹0 (निशुल्क) |
| वैलिडिटी | 31 मार्च 2027 तक |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmsuryaghar.gov.in/ |
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में विशेष रूप से निम्न पात्रता मापदंडों को लागू किया गया है:
नागरिकता
ऐसे व्यक्ति जो मूल रूप से भारत के किसी भी राज्य में निवास करते हैं और मूल रूप से भारतीय नागरिक हैं, केवल उन्हीं के लिए सोलर पैनल लगवाने हेतु अनुमति दी जाती है। इस योजना का लाभ विदेशी नागरिकों को नहीं मिलता।
आयु सीमा
18 वर्ष या फिर उससे ऊपर की आयु के व्यक्तियों के नाम पर ही सोलर पैनल लगाए जाते हैं। इससे कम आयु के व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
निवास और छत
सोलर पैनल के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास स्वयं का पक्का मकान होना चाहिए, जिस पर सोलर पैनल लगवाने हेतु छत भी उपलब्ध हो। छत पर पैनल लगाने के लिए पर्याप्त खाली जगह होना जरूरी है।
बिजली कनेक्शन
जिस व्यक्ति के नाम पर सोलर पैनल लगाया जा रहा है, उसके पास वैध बिजली कनेक्शन उपलब्ध होना चाहिए। बिना वैध कनेक्शन के सोलर पैनल को ग्रिड से जोड़ा नहीं जा सकता।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु जरुरी दस्तावेज
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए दस्तावेजों की आवश्यकता भी पड़ेगी जो निम्न है:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- संपत्ति का स्वामित्व
- बिजली बिल
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
सूर्य घर मुक्त बिजली योजना में सोलर पैनल की क्षमता
आपकी जानकारी के लिए बता दे की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केवल घरेलू उपयोगी बिजली के लिए ही सोलर पैनल स्थापित करवाए जाते हैं जिसके अंतर्गत इसकी क्षमता अधिकतम 3 किलोवाट तक की रखी गई है। 3 किलोवाट तक की सोलर पैनल में आप अपने बिजली बिलों को 90% तक कम कर सकते हैं जो काफी सुविधाजनक है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में सब्सिडी की जानकारी
सरकार की तरफ से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जो भी व्यक्ति सोलर पैनल लगवाते हैं, उन्हें उनके सोलर पैनल की क्षमता के अनुसार अलग-अलग सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है। नीचे दिए गए विवरण के माध्यम से सब्सिडी की जानकारी चेक कर सकते हैं:
किलोवाट सोलर पैनल के लिए
अगर आप अपनी उपयोगिता के अनुसार 1 किलोवाट तक की क्षमता का सोलर पैनल स्थापित करवाते हैं, तो आपके लिए सरकार के द्वारा ₹30000 तक की सब्सिडी प्रदान करवाई जाएगी। इसके अलावा बाकी का खर्चा आपको स्वयं उठाना पड़ेगा।
किलोवाट सोलर पैनल के लिए
2 किलोवाट के सोलर पैनल पर दुगनी यानी ₹60000 तक की सब्सिडी दी जाती है, जो सोलर पैनल लगवाने के लिए काफी सहूलियत देती है। इससे आपकी जेब पर पड़ने वाला कुल खर्च काफी कम हो जाता है।
किलोवाट सोलर पैनल के लिए
अगर आप अधिकतम 3 किलोवाट तक की क्षमता वाले सोलर पैनल को स्थापित करवाते हैं, तो इसके लिए ₹78000 तक की सब्सिडी का सरकारी प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल को स्थापित करवाने हेतु आपको कुछ विशिष्ट निर्देशों का पालन भी करना होता है।
ध्यान दें: इस योजना में सोलर पैनल केवल घरेलू उपयोग की बिजली के लिए लगाए जाते हैं और अधिकतम क्षमता 3 किलोवाट तक रखी गई है। सब्सिडी का लाभ लेने के लिए पैनल हमेशा ऊर्जा मंत्रालय की सूची में शामिल अधिकृत विक्रेता से ही लगवाएं।
सरकारी सब्सिडी के आधार पर सोलर पैनल लगवाने पर खर्च
अगर आप भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सब्सिडी के आधार पर सोलर पैनल स्थापित करवाते हैं तो आपके लिए सब्सिडी के अलावा बाकी का खर्चा स्वयं भुगतान करना होगा। अगर हम 3 किलो वाट तक के सोलर पैनल के खर्चे की बात करें तो 78000 तक की सब्सिडी के साथ यह कल 82000 से लेकर अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए तक का हो सकता है।
सोलर पैनल लगवाने के फायदे
पीएम सूर्य अगर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत आप अगर सोलर पैनल लगवाते हैं तो निम्न फायदे होंगे:
- सोलर पैनल लगवाने के बाद आपके लिए निरंतर रूप से बिजली सुविधा मिल पाएगी।
- बिजली पर लागू होने वाले अनावश्यक बिल और खर्चे में भी काफी सहूलियत मिलेगी।
- आप हर महीने 300 यूनिट तक की बिजली बिल्कुल ही फ्री में खर्च कर पाएंगे।
- सोलर पैनल के तहत अगर आपके घर में उपयोगिता से अधिक बिजली बनती है तो इसे बेचकर आप मुनाफा भी प्राप्त कर सकते हैं।
सोलर पैनल लगवाने के लिए लोन सुविधा
अगर आप भी सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं परंतु सब्सिडी के अतिरिक्त होने वाले खर्च हेतु आपके पास पर्याप्त पैसा नहीं है तो ऐसे में आपके लिए इस योजना के अंतर्गत 7 से 9% तक की वार्षिक ब्याज दरों के आधार पर आसानी के साथ लोन भी उपलब्ध करवाया जाता है। इस लोन की मदद से आप अपने घर में सोलर पैनल स्थापित करवा सकते है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ऑनलाइन के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया हेतु नीचे दिए गए चरण काफी जरूरी है:
- आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/ पर जाने की आवश्यकता होगी।
- अब होम पेज में पहुंचेंगे जहां से अपने राज्य बिजली वितरण कंपनी और कंजूमर नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद लॉगिन करते हुए आगे पहुंचाना होगा।
- यहां पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी पता और बैंक संबंधी विवरण को ध्यानपूर्वक भरे।
- अब मांगे जाने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अगले चरण में आपके लिए ऊर्जा मंत्रालय के द्वारा जारी करवाई जाने वाली सूची से अधिकृत विक्रेता का चयन करना होगा।
- इसके बाद बिजली वितरण कंपनी से अनुमोदन के लिए रिक्वेस्ट भेजे जिसमें अधिकतम 15 दिनों तक का समय लगेगा।
- अनुमोदन स्वीकृत हो जाने पर चयनित किए गए विक्रेता से अपनी छत पर सोलर पैनल स्थापित करवाए।
- अब इंस्टॉलेशन का विवरण और प्रमाण पत्र ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा।
- जारी किए गए प्रमाण पत्र को कंपनी के द्वारा निरीक्षित और सत्यापित किया जाएगा इसके बाद 45 से 50 दिनों के भीतर आपके खाते में सब्सिडी भेज दी जाएगी।
FAQs
अगर सब्सिडी के बाद का खर्च उठाने के लिए पैसे न हों तो क्या करें?
ऐसी स्थिति में आप लोन ले सकते हैं। इस योजना के तहत 7% से 9% वार्षिक ब्याज दर पर लोन मिलता है, जिससे आप सब्सिडी के अलावा बचा हुआ खर्च पूरा कर सकते हैं।
क्या सोलर पैनल से बनी ज्यादा बिजली बेची जा सकती है?
हां, अगर आपके घर में जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है तो उसे बेचकर आप कमाई भी कर सकते हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वैलिडिटी कब तक है?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की वैलिडिटी 31 मार्च 2027 तक की है।
